Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उप्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना

हमें फॉलो करें उप्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना
, बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (10:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस जनता को परेशान कर रही है लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
ALSO READ: योरपीय नेताओं के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बोलीं प्रियंका गांधी- यह बड़ा अनोखा राष्ट्रवाद है
 
उन्होंने राज्य के प्रतापगढ़ की एक घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि उप्र पुलिस अपराधियों पर मेहरबान है लेकिन हर दिन नागरिकों को परेशान करने में माहिर है। प्रतापगढ़ के सत्यप्रकाश शुक्ला का परिवार बता रहा है कि उनको बच्चों के सामने किस तरह प्रताड़ित किया गया।
 
प्रियंका ने आरोप लगाया कि हापुड़ में इस तरह की घटना हुई थी लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़े हमले की फिराक में आतंकी, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में अलर्ट