Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप प्रभु राम की धरती पर हैं, इसका एहसास कराएंगे बाराबंकी से अयोध्या तक के स्टेशन

हमें फॉलो करें आप प्रभु राम की धरती पर हैं, इसका एहसास कराएंगे बाराबंकी से अयोध्या तक के स्टेशन

अवनीश कुमार

, मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (09:02 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या को एक बड़े पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके चलते ‍अयोध्या को नया रूप देने के लिए अब यहां तक चार लेन का नेशन हाईवे, हवाई मार्ग, डबल रेलवे लाइन और तो और सी लिंक से जोड़ने की तैयारी है। बाराबंकी से अयोध्या तक के स्टेशनों को राम मंदिर की तर्ज पर सजाए और संवारेगा जाएगा। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
 
रेलवे प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी से अकबरपुर दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों अयोध्या और वाराणसी को जोड़ता है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।

बाराबंकी और अयोध्या के मध्य पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों को राम मंदिर मॉडल की तर्ज पर सजाया और संवारा जाएगा। इससे बाराबंकी और आस-पास के रेलवे स्टेशन मंदिर लुक में दिखेंगे। मंदिर लुक में दिखने से इन स्टेशनों से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का आभास होगा।
 
webdunia
वही लखनऊ से अयोध्या तक के रेल रूट को विकसित करने का कार्य तेजी से कर रहा है। बाराबंकी से अयोध्या स्टेशन तक रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य होना है। इस बार के रेल बजट में धनराशि आवंटित कर दी गई है।
 
अयोध्या में रेलवे स्टेशन की डिजाइन मंदिर की तरह दिखने वाली बनाई जाएगी। साथ ही अधिक भीड़ को संभालने की बढ़ती क्षमता के अलावा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ये पुनर्विकास दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण में प्लेटफ़ॉर्म क्षेत्रों के विकास, वहीं दूसरा नए स्टेशन के निर्माण के साथ शौचालय, डोरमेटरी, टिकटिंग और सर्कुलेटिंग एरिया आदि जैसी सुविधाओं का विकास होगा।

इसी के मद्देनजर रेलवे ने अयोध्या स्टेशन के पुनर्विकास का बजट 80 करोड़ से बढ़ाकर 104 करोड़ रुपए कर दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Breaking News:ब्रिटेन से मध्यप्रदेश लौटे 5 यात्री कोरोना पॉजिटिव,भोपाल और इंदौर में आज से सख्ती