Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में बारिश का कहर, उन्नाव में मकान ढहने से 3 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Heavy rain in UP
webdunia

हिमा अग्रवाल

, शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (21:24 IST)
उन्नाव। पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश ने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सितम बरपा रखा है। उन्नाव में ये बारिश एक परिवार के तीन सदस्यों के लिए जानलेवा साबित हुई है।
बारिश के चलते असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव में एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों की मां की हालत भी गंभीर बनी हुई है। कांथा गांव में ज्ञान प्रकाश अपने परिवार के साथ रहता है, बारिश तेज है रही थी, छत टपकने के कारण एकदम भरभरा कर गिर पड़ी। मलवे में तीन बच्चे अंकित, उन्नति और अंकुश दब गए।
webdunia
जब तक मलबे को हटाया जाता। तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। कच्ची कोठरी के गिरने की सूचना पर उन्नाव की डीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में कुख्यात गो तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर की 11.5 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क