राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश और उनके गनर की हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (20:59 IST)
प्रयागराज (उप्र)। प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके गनर की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। धूमनगंज थाना क्षेत्र में उमेश पाल के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बम और गोली से उन पर हमला किया। इस हमले में उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए।
 
प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल के घर के बाहर उन पर बम और गोली से हमला किया गया।
 
उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल उमेश पाल को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए पाल के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई, जबकि एक सुरक्षाकर्मी का इलाज चल रहा है। 
 
शर्मा ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जाएगी तथा उमेश पाल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे और 2005 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

अगला लेख