मानस की चौपाई-दोहों का अंग्रेजी में पद्यानुवाद कर बटोरी सुर्खियां

संदीप श्रीवास्तव
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (19:36 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात राजबहादुर सिंह चौहान ने रामचरितमानस की चौपाई, दोहों एवं छंदों का अंग्रेजी में पद्यानुवाद किया है। चौहान का दावा है कि उनकी रचना को 34 से ज्यादा देशों में पसंद किया गया। 
 
इससे पहले राजबहादुर सिंह ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का अंग्रेजी में पद्यानुवाद किया। 34 से अधिक देशों में चौहान की रचना को पसंद किया गया। चूंकि सिंह इस समय श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या मे तैनात हैं। इसलिए इन्होंने तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस की चौपाइयों, दोहों और छंदों को भी अंग्रेजी भाषा में कविता के रूप में लिखना शुरू कर दिया। 
चौहान ने वेबदुनिया से खास बातचीत में बताया कि चूंकि मैं श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में तैनात हूं। अत: निश्चय किया कि क्यों न राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों, को जन-जन तक पहुंचाया जाए। मैं मानस में लिखे गए दोहों, छंदों और चौपाइयों को अंग्रेजी भाषा में कविता के रूप में लिख रहा हूं। चौहान कहते हैं कि अभी तक बालकांड को पूर्ण कर लिया है और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। 
 
राजबहादुर सिंह की रचनाओं को काफी पसंद किया जा रहा है। अब वे बालकांड के अलावा अन्य प्रसंगों को भी लिपिबद्ध कर रहे हैं। सिंह ने इसके पूर्व भी विभिन्न विषयों पर ई-बुक लिख चुके हैं। चौहान चाहते हैं कि भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक ग्रंथों की ख्याति दुनियाभर में फैले। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख