Publish Date: Fri, 18 Jan 2019 (11:32 IST)
Updated Date: Fri, 18 Jan 2019 (11:37 IST)
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में छह साल की बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुबारकपुर इलाके के एक गांव में 35 वर्षीय नंदकिशोर ने गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाली छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया और गंभीर हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया।
बालिका को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।