आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (19:48 IST)
अयोध्या। आजादी का 75वां महापर्व हर एक भारतवासी पूरे विश्व में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है और स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहा है कि वह इतने बड़े दिन को देख रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या में भी अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या द्वारा 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ 'अमृत महोत्सव' के महापर्व को कुछ इस प्रकार से मनाया गया कि जो हमेशा यादगार रहेगा उन महान 75 विभूतियों को जिन्होंने अपने जीवन के 75 बसंत देखे हैं।
 
जी हां, इस समाजसेवी संस्था ने अयोध्या नगर के सर्व समाज के 75 बुजुर्गों, जो 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं, को एक मंच पर एकत्रित कर सम्मान करने का कार्यक्रम आयोजित किया है, जो कि अयोध्या के आरबीएस होटल जनौरा में संचालित किया गया। इसके मुख्य आयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के नगर अध्यक्ष (भूपेंद्र सिंह) व नगर उपाध्यक्ष (अनिल सिंह) रहे हैं।

 
इसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री सूर्यभान सिंह, मीडिया प्रभारी (नगर) अमरदीप सिंह (रिंकू भैया), अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम द्वारा अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर एक नई परंपरा का शुभारंभ किया गया है।
 
संस्था के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने 'वेबदुनिया' से बात करते हुए बताया कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगीजी का सपना है कि भारत में रहने वाले सभी बुजुर्गों का सम्मान हो, उसी पहल को अयोध्या की धरती से मुख्य रूप देते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन व शुभारंभ किया जा रहा है।
 
इसी कड़ी में नगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने भी 'वेबदुनिया' को जानकारी देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे लिए एक बहुत बड़ी धरोहर के रूप में अमूल्य हैं जिनसे हम हैं। ये नहीं तो हम भी नहीं। इसलिए हम सभी को अपने हर बुजुर्ग का हमेशा सम्मान करना चाहिए। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्था द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के महापर्व पर एक नई परंपरा की नींव रखने का शुभारंभ किया गया है।
 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गेश सिंह, सुरेश सिंह, सूर्यभान सिंह, समर बहादुर सिंह, रवीन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, दादा गुरु प्रसाद सिंह, भानु सिंह, शुभेन्द्र सिंह, अमन सिंह व प्रिंस सिंह आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख