Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी के आगरा में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत

Advertiesment
Agra
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार सुबह एक वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से 9 लोगों की मौत हो गई।
 
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि एत्माउद्दौला पुलिस थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर राजमार्ग पर यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ।
 
कुमार ने कहा, 'तेज गति से आ रहा एक वाहन सड़क पार कर दूसरी ओर चला गया और वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।'
 
कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। ये लोग झारखंड से थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान, बारिश की संभावना