संगम तट पर उमड़ा आस्था का ज्वार, 5 लाख दीपों से जगमगाया घाट

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (23:01 IST)
संगमनगरी प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाती है। धर्मालंबियों का मत है कि इस दिन सांझ में नदियों के तट पर दीपक प्रकाशित करने से मानव जीवन से समस्त सामाजिक और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और ऋण से उन्मुक्त होगा।
 
माना जाता है कि देव दीपावली में दीप पूजन व ध्यान में लीन आराध्यों के दुख-दर्द दूर करने के लिए देवता स्वयं स्वर्गलोक से पृथ्वी पर आते हैं। यही कारण है कि देव दीपावली पर दीपदान और पूजन करके दीयों को बहते जल में प्रवाहित करके देवगणों का स्वागत किया जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार (आज) की संध्या पर देव दीपावली का पर्व गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रयागराज में संगमतट पर दूर-दराज से हजारों भक्त पहुंचे और उन्होंने 5 लाख दीपकों से घाट को सजाया। इस अवसर पर परांपरागत तरीके से देवगणों के आगमन के लिए रंग-बिरंगी रोशनी के बीच मनमोहक फूलों से सजावट की गई। रंगोली, मोमबत्ती, दीपक की खूबसूरती देखते बनती थी।
 
संगम की रेती पर दीपों की आभा को यहां पहुंचे श्रद्धालु कैमरे में कैद करने के लिए आतुर नजर आए। 
संगमतट पर देवताओं के स्वागत में मां-गंगा की भव्य आरती और वैदिक मंत्रों की गूंज दू-दूर तक सुनाई दी। वैदिक मंत्रों के साथ मां-गंगा की अविरल धारा में देव दीपदान किया गया।
जिला प्रशासन की तरफ से संगम घाट पर भव्य सजावट की गई है, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती के उपरांत मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया। गंगा तट पर एक साथ आस्था के लाखों दीपक जगमगाते दीये ऐसे लग रहे थे, मानो स्वर्ग से देवता और आसमान से सितारे जमीं पर आ गए हैं। दीपक की रोशनी ऐसी लग रही थी मानो वह मां गंगा के गले का चंद्रहार हो।

इस बार, प्रयागराज में संगमतट पर छोटे-बड़े व्यवसायी सभी बेहद खुश नजर आए, क्योंकि क्योंकि बड़ी संख्या में यहां भक्त पहुंचे थे, जो मां गंगा को फूल और प्रसाद अर्पित कर रहे थे। बच्चे, बड़े और बूढ़े अपने साथ यहां से खरीदारी करके साथ ले जा रहे थे। लंबे समय बाद यहां के कारोबारी प्रसन्न नजर आए। कोरोना काल में यहां व्यवसाय न के बराबर था, अब फिर से संगमतट पर रौनक लौट आई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख