कावड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद के स्कूल बंद, इन रास्तों पर भी पड़ा असर

Webdunia
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (08:14 IST)
गाजियाबाद। कावड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को 22-26 जुलाई तक जिले के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
 
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि कोई स्कूल आदेशों का पालन नहीं करेगा तो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
दूसरी ओर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) के बीच वाहनों के प्रवेश को प्रभावित करने वाले बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। अधिक तीर्थयात्रियों के आगमन को देखते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक यातयात रामानंद कुशवाहा ने कहा कि यात्रियों को गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करने से पहले ट्रैफिक पुलिस से मार्ग परिवर्तन के बारे में जानने की सलाह दी गई है, ताकि वे जिले में फंस न जाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख