UP: वरिष्ठ विधायक रमापति शास्त्री अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष बने

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (14:17 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को यहां राजभवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमापति शास्त्री को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) पद की शपथ दिलाई। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। शास्त्री, जो गोंडा जिले के मनकापुर से भाजपा विधायक हैं, अब उप्र विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि शास्त्री के अलावा 4 अन्य लोगों के पैनल को भी शास्त्री की मदद करने की शपथ दिलाई गई। 8 बार विधायक रहे शास्त्री पिछली योगी आदित्यनाथ सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे और उन्हें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

ALSO READ: योगी सरकार 2.0 का पहला बड़ा फैसला, यूपी में गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्‍त राशन
 
वर्ष 2017 की जीत के बाद शास्त्री को योगी आदित्यनाथ सरकार में समाज कल्याण और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्रालयों का मंत्रालय दिया गया था। उन्होंने कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के शासनकाल में भी मंत्री के रूप में काम किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

CBI ने बंद किया सुशांत सिंह राजपूत केस, कांग्रेस ने कहा उल्टी पड़ी सियासी रोटी सेंकने की गंदी राजनीति

सुनीता विलियम्स को अपनी जेब से ओवरटाइम देंगे ट्रंप, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने क्यों लिया यह फैसला?

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अगला लेख