आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में कई वाहनों की टक्कर, 3 लोग गंभीर घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (17:42 IST)
Agra-Delhi Expressway News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण बुधवार की सुबह कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कई बकरियों की मौत हो गई। अलीगढ़ में यह दुर्घटना तब हुई जब खराब दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें करीब 200 से अधिक बकरियां ले जा रहा एक ट्रक भी शामिल था। मौसम के सबसे घने कोहरे के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। मुजफ्फरनगर में इसी तरह की एक अन्य घटना में, दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनसठ फ्लाईओवर के पास घने कोहरे के कारण 15 से अधिक वाहनों के आपस में टकराने से एक ट्रक चालक सहित कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ALSO READ: Weather Update : बारिश, बर्फबारी और कोहरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?
पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ में यह दुर्घटना तब हुई जब खराब दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। इसमें करीब 200 से अधिक बकरियां ले जा रहा एक ट्रक भी शामिल था। इस टक्कर में तीन ट्रकों सहित छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौसम के सबसे घने कोहरे के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया और दोपहर तक दृश्यता की समस्या बनी रही। मुजफ्फरनगर में यह घटना आज सुबह हुई जब घने कोहरे के कारण लगभग शून्य दृश्यता के कारण दो ट्रक आपस में टकरा गए।
ALSO READ: Weather update : दिल्ली में कोहरा, कश्मीर में बर्फबारी, झारखंड में शीतलहर, जानिए देश के किन राज्यों में सर्दी का सितम
पुलिस ने बताया कि इसके बाद राजमार्ग पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने कहा, घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया था, जिसे हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का जवाबी हमला, कतर में 6 मिसाइलें दागीं, अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना

Air India Plane Crash : 259 पीड़ितों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 256 शव, 6 की हुई चेहरे से पहचान

Israel Iran War : ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर दागी मिसाइलें, कहा- ये हमारा बदला

शेख हसीना की भतीजी ने बांग्लादेश सरकार पर लगाया यह आरोप

भाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी घटनाएं आम हुईं : राहुल गांधी

अगला लेख