Taj Mahal में शाहजहां का 369वां उर्स शुरू, 3 दिन मुमताज और शाहजहां की कब्रों के होंगे दर्शन

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (23:23 IST)
Shahjahan's 369th Urs begins in Taj Mahal: आगरा के ताजमहल में 3 दिन के लिए मुगल सम्राट शाहजहां (Shahjahan) का 369वां उर्स शुरू हो गया है। आज मंगलवार से गुस्ल की रस्म के साथ मकबरे के तहखाने में बनी शाहजहां और मुमताज की कब्रों को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। वैसे पूरे साल तहखाने में बनी इन कब्रों को बंद रखा जाता है, बस शाहजहां उर्स के समय 3 दिन के लिए एएसआई द्वारा जनता के लिए खोल दिया जाता है।
 
उर्स 6 से 8 फरवरी तक : शाहजहां का उर्स 6, 7 व 8 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान जनता मुमताज और शाहजहां की मुख्य कब्रों के दर्शन करेगी। इसमें सबसे अहम बात यह भी है कि उर्स के 2 दिन दोपहर 2 बजे बाद पर्यटक फ्री में ताजमहल की एंट्री ले सकते हैं, वहीं तीसरे दिन यानी 8 फरवरी की सुबह से ही ताजमहल में फ्री एंट्री रहेगी। हिजरी कैलेंडर के रजब माह के मुताबिक प्रत्येक वर्ष 25, 26 और 27 तारीख को शाहजहां का उर्स मनाया जाता रहा है, लेकिन 2024 में यह फरवरी माह की 6, 7 और 8 फरवरी को मनाया जा रहा है।
 
1,560 मीटर लंबी हिन्दुस्तानी चादरपोशी होगी : उर्स कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी कहते हैं कि ताजमहल में सभी धर्म के लोग आते हैं जिसके चलते सर्वधर्म सद्भाव प्रतीक के रूप में सतरंगी चादरपोशी 8 फरवरी को चढ़ाई जाएगी। इस साल 1,560 मीटर लंबी हिन्दुस्तानी चादरपोशी होगी, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी जबकि गत वर्ष 1,480 मीटर लंबी चादरपोशी की गई थी। इसके साथ ही कुल के छींटों के साथ कुरानख्वानी और फातिहा भी पढ़ा जाएगा।
 
भारत में मुस्लिम कला का गहना और दुनिया की विरासत ताजमहल में दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं और मुगल सम्राट शाहजहां और उसकी पसंदीदा पत्नी मुमताज की मुख्य कब्रें नजदीक से देख रहे हैं। 3 दिन शाहजहां उर्स के चलते ताजमहल का नजारा बदला हुआ नजर आ रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख