चाचा शिवपाल के दिल में भतीजे अखिलेश के लिए उमड़ा प्यार

अवनीश कुमार
मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (22:30 IST)
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 में यूपी चुनाव को लेकर प्रसपा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने भतीजे अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में चाचा-भतीजे के बीच की दूरियां कम हुई हैं। 
 
उन्होंने कहा कि पार्टी की पहली प्राथमिकता गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी होगी। अगर सपा से गठबंधन नहीं हो पाता है तो फिर किसी अन्य पार्टी के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी चल रही है। योगी सरकार पर भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आर्थिक मंदी से लोग जूझ रहे हैं।
 
ALSO READ: UP : भविष्यनिधि घोटाले में दाऊद इब्राहीम का नाम, अखिलेश यादव ने पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है
 
अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो भी फैसला सुनाया है, सभी को मानना चाहिए क्योंकि अब अयोध्या में अन्य कोई बात या अन्य कोई मुद्दा होना ही नहीं चाहिए। सिर्फ और सिर्फ विकास का मुद्दा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका मंदिर-मस्जिद। अब देश में विकास की बात होनी चाहिए।
 
शिवपाल ने कहा कि समाज में अमन-चैन कायम रहना चाहिए। हमारी तो यही प्राथमिकता है। मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका डालने जा रहा है तो इस पर शिवपाल ने कहा कि यह उनकी अपनी सोच है, लेकिन यह पिटीशन भी सुप्रीम कोर्ट की उसी पीठ के समक्ष जाएगी, जिसने फैसला सुनाया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख