श्रद्धा हत्याकांड, मुस्लिम बनकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला हिन्दू युवक गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (20:05 IST)
बुलंदशहर। उत्तर प्रेदश के बुलंदशहर की पुलिस ने दिल्‍ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड में मुस्लिम बनकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाले एक हिंदू युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
पिछली 22 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक युवक ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत में खुद को बुलंदशहर का राशिद बताते हुए श्रद्धा हत्याकांड में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया जिसे दिल्ली में फिल्माया जाना बताया गया था।
 
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति खुद को बुलंदशहर निवासी राशिद बता रहा था, उसने श्रद्धा हत्‍याकांड में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस संबंध में सिकंदराबाद थाना पुलिस को उस व्यक्ति को चिह्नित करने के लिए लगाया गया था।
 
एसएसपी ने कहा कि इस सिलसिले में शुक्रवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम विकास बताया। आपत्तिजनक टिप्पणी के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि विकास के खिलाफ पूर्व में भी अवैध असलहे और चोरी समेत 5  मामले दर्ज हैं, जिनमें 2 जिला बुलंदशहर और 3 जिला गौतमबुद्धनगर में दर्ज हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर की दिल्ली में उसके सह जीवन साथी आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। उसने कथित तौर पर वालकर को गला घोंटकर मार डाला और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब 50 सेकंड के इस वीडियो में आरोपी को श्रद्धा वालकर हत्याकांड का समर्थन करते हुए यह कहते सुना गया कि दिमाग खराब हो तो आदमी किसी के 35 की जगह 36 टुकड़े भी कर देता है। उसने खुद के लिए भी ऐसा करना आसान बताया था।
 
पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के मौलाबाद गांव निवासी विकास कुमार ने कहा कि उसे अपने किए पर बहुत बड़ा पछतावा है। उसे पता नहीं था कि उसकी इतनी बड़ी फिल्म बन जाएगी वरना वह ऐसा नहीं बोलता।
 
वीडियो में अपना नाम राशिद खान बताने के सवाल पर विकास ने कहा कि उसे दिल्ली की जामा मस्जिद इलाके में सब राशिद कहते हैं, इसीलिए उसने अपना नाम राशिद बताया। (भाषा)
Edited by: Vrijendra singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख