Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Yamuna Expressway पर वाहनों की गति सीमा घटाई, 80 किमी प्रति घंटा की

हमें फॉलो करें Yamuna Expressway पर वाहनों की गति सीमा घटाई, 80 किमी प्रति घंटा की
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (11:40 IST)
ग्रेटर नोएडा (यूपी)। कोहरे की स्थिति के कारण सड़क हादसों को कम करने के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार से वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अब तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी। भारी वाहनों के लिए भी अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
 
यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती मोनिका रानी ने बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती है। दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर यमुना प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को घटा दिया है।
 
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 15 दिसंबर से अगले साल 15 फरवरी तक लागू रहेगी। प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) ने बताया कि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक के मैनेजर जेके शर्मा ने बताया कि सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने की कार्रवाई भी की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनीष तिवारी बोले- कृष्ण मेनन की तरह गलती कर रहे हैं जयशंकर, खतरा चीन से तो पाकिस्तान पर ध्यान क्यों?