Hanuman Chalisa

सरयू में जल समाधि से पहले अयोध्या के स्वामी परमहंस दास ने किया कफन पूजन

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (21:41 IST)
अयोध्या। भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस दास ने वेद मंत्रों से कफन पूजन किया। स्वामी परमहंस का कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई या इस संबंध में उनसे कोई बातचीत नहीं की गई तो वे 2 अक्टूबर को सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे।

ALSO READ: स्वामी परमहंस दास अब लेंगे जल समाधि, पहले सजाई थी चिता, कारण भी जान लीजिए...
 
परमहंस ने मंगलवार को कफन पूजन किया एवं 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सरयू नदी में जल समाधि लेने की बात कही है। परमहंस पूर्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को अपनी मांग के संबंध में पत्र भी भेज चुके हैं। महंत भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

ALSO READ: इस्तीफों के बाद पंजाब कांग्रेस का संकट बढ़ा, अब सिद्धू के अगले कदम पर नजर
 
इससे पहले वे 16 दिन का आमरण भी कर चुके हैं। उस समय गृहमंत्री अमित शाह के आश्वासन पर उनका आमरण अनशन टूटा था। दरअसल, परमहंस ईसाई और मुसलमानों की नागरिकता समाप्त कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच महंत के समर्थन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत एवं अन्य लोग जुट रहे हैं। 1 अक्टूबर को कई हिन्दू संगठन मिलकर जगद्गुरु परमहंस आचार्य के समर्थन में हिन्दू सनातन धर्म संसद का भी आयोजन करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख