Publish Date: Wed, 13 Sep 2023 (10:19 IST)
Updated Date: Wed, 13 Sep 2023 (10:23 IST)
Azam Khan: आयकर विभाग (Income Tax) ने समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खां के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम उत्तरप्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की जांच आजम और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ न्यासों से संबंधित है।
Edited by: Ravindra Gupta