मेरठ मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के लिए भर्ती किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 जून 2025 (15:26 IST)
UP Crime News: मेरठ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) में पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक किशोरी से एक अन्य मरीज के तीमारदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म (raped) किया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आज मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।ALSO READ: UP : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मेला देखने गई थी लड़की, 4 आरोपी गिरफ्तार
 
शौचालय में दुष्कर्म किया कर जान से मारने की धमकी दी : पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता को 20 जून को पैर की सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर का निवासी मोहित नामक युवक भी भर्ती था। पीड़िता की मां के मुताबिक घटना की रात किशोरी शौचालय गई थी, जहां मोहित के भाई रोहित ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार किशोरी ने डर के चलते 2 दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर उसने रविवार शाम को अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद मेडिकल थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दी गई।ALSO READ: UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार रुपए जुर्माना भी
 
मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी रोहित (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम घोषित, गुजरात में आप के इटालिया जीते

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 97 राष्ट्र विरोधी गिरफ्तार, सीएम ने दी थी टांगें तोड़ने की धमकी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में होगा रतलाम RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

क्‍या है दुनिया का ट्रेड रूट hormuz strait, अगर ईरान ने लॉक कर दिया तो बंद हो जाएगा भारत और दुनिया का तेल

ईरान-इजराइल की जंग से क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अगला लेख