UP: दूल्हे को काला बोलने पर मचा बवाल, कर दिया विवाह से इंकार

Webdunia
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (12:25 IST)
बरेली (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के बरेली में गोद भराई की रस्म के बाद होने वाली दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। उसने अपने होने वाले पति से अकेले में बात की और कहा कि 'न तुम सुंदर हो और न ज्यादा पढ़े-लिखे, साथ ही रंग भी तुम्हारा काला है। मेरी सहेलियां मजाक बनाएंगी इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती।
 
उसने आगे कहा कि अच्छा होगा कि तुम ही शादी ने इंकार कर दो। नहीं मैं शादी के बाद भाग जाऊंगी। इससे तुम्हारी और तुम्हारे घरवालों की बदनामी होगी। यह सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए और उसने तुरंत ही शादी से मना कर दिया। दूल्हे के इंकार से दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे पक्ष का सारा सामान छीन लिया और बदसलूकी करने लगे।
 
जब रिश्तेदारों की पंचायत में यह मामला नहीं सुलझा तो दूल्हे पक्ष को अदालत की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। युवक ने अपनी मंगेतर और उसके परिजनों के खिलाफ पिटाई कर सामान छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

LIVE: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख