अगले साल UP के स्कूलों में रहेगी 118 दिन छुट्टी, नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (23:31 IST)
UP School Holiday List: सन् 2024 में यानी अगले साल के लिए यूपी (UP) के स्कूलों में 118 दिन छुट्टी रहेगी। इनमें से 15 दिन परीक्षाएं (examinations) होंगी जबकि 233 दिन स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक (Director of Secondary Education) ने 2024 के लिए छुट्टी और पढ़ाई का शैक्षणिक कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया।
 
इस कैलेंडर में खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में 2 अन्य व्रत त्योहारों में भी छुट्टियां ले सकेंगी। ये छुट्टियां प्रधानाचार्य स्वीकृत करेंगे। इसके अलावा ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिनों का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी।
 
अगले साल कुल 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा 3 छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर 2 और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित 3 दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।
 
यूपी में इन-इन दिनों रहेंगी छुट्टियां
 
15 जनवरी सोमवार मकर संक्रांति
17 जनवरी बुधवार गुरुगोविंद सिंह जयंती
25 जनवरी गुरुवार मो० हजरत अली का जन्म दिवस
26 जनवरी शुक्रवार गणतंत्र दिवस
14 फरवरी बुधवार बसंत पंचमी
24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयंती
08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि
24 मार्च रविवार होलिका दहन
25 मार्च सोमवार होली
29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे
01 अप्रैल ईस्टर मनडे
11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर
14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस
17 अप्रैल बुधवार राम नवमी
21 अप्रैल रविवार महावीर जयंती
21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी
17 जुलाई बुधवार मोहर्रम
15 अगस्त गुरुवार स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन
25 अगस्त रविवार चेहल्लुम
26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी
16 सितंबर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात
17 सितंबर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनंत चतुर्दशी
02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयंती
12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी
30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर गुरूवार दीपावली
02 नवंबर शनिवार गोवर्धन पूजा
03 नवंबर रविवार भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती
15 नवंबर शुक्रवार गुरुनानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
24 नवंबर रविवार गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस
25 दिसंबर बुधवार क्रिसमस-डे
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

OPS vs NPS : पुरानी पेंशन स्कीम क्या होगी बहाल? निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

1 सितंबर से निलंबित रहेंगी दिल्ली-अमेरिका की उड़ानें, Air India ने बताई यह वजह

Lava का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh और जानिए क्या है खास

सदन को बंधक नहीं बना सकते.. संसद में विपक्ष से क्यों बोले जेपी नड्डा

Kushaq, Slavia और Kylaq के शानदार लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

अगला लेख