Dharma Sangrah

राम मंदिर पर जिन्हें गर्व नहीं, उनकी भारतीयता संदिग्ध : CM योगी

Webdunia
बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (19:01 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर को देखकर गर्व महसूस नहीं करने वाले भारतवासी की भारतीयता संदिग्ध है।
 
मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ की 56वीं और महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ऐसा कौन भारतीय होगा, जिसे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर देखकर गर्व नहीं होता हो। कोई ऐसा होगा तो उसके भारतीय होने पर ही संदेह होगा।
 
गोरखनाथ मंदिर के महंतों का संकल्प : उन्होंने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ जी ने गुलामी के प्रतीकों का हटाने का संकल्प लिया था। अयोध्या में गुलामी की निशानी ढांचे को हटाकर भव्य श्रीराम मंदिर बनाना उनका और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी का संकल्प और सपना था। आज दोनों आचार्यों का यह संकल्प गुलामी के निशान को हटाकर पूरा हो चुका है।
 
शैक्षिक क्रांति के पुरोधा : मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सच्चा संत कोई संकल्प लेता है तो उसके परिणाम अवश्य आते हैं। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ ऐसे ही संकल्पों वाले संत थे। अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के उनके संकल्प और संकल्प के प्रति किए गए संघर्ष का परिणाम आज पूरी दुनिया के सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ गोरखनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप के शिल्पी थे और उन्होंने इसे सनातन परंपरा के वैभवशाली मंदिर के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इसके साथ ही उनकी ख्याति पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति के पुरोधा के रूप में भी है।
 
आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 1932 में महंत दिग्विजयनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना के साथ ही गोरखपुर में विश्वविद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया था। देश की आजादी के बाद जब गोरखपुर में विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात आगे बढ़ी तो बहुत से लोग पीछे हट गए। तब महंत दिग्विजयनाथ जी ने अपने दो डिग्री कॉलेज दान में देकर विश्वविद्यालय की स्थापना सुनिश्चित कराई। उन्होंने बालिका शिक्षा के केंद्र को भी स्थापित करने का संकल्प बालिका विद्यालय बनवाकर पूरा किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, योरपीय काउंसिल ने भारत के एजेंडे को दी मंजूरी, रूस से नजदीकी को लेकर क्या कहा

Pune के ऐतिहासिक वाड़ा किले में महिलाओं ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला, 5 जवानों की मौत, अब तक 10 सैनिकों की हुई मौत

दीपावली पर PM मोदी का देशवासियों के नाम पत्र, जानिए क्या की अपील

बॉलीवुड एक्टर असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख