khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसान नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

Advertiesment
राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर (उप्र)। किसान नेता राकेश टिकैत को कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी और उन्हें अपशब्द भी कहे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
 
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने बताय कि पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता के ड्राइवर परजवाल त्यागी की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस ने कहा कि इस बीच वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम टिकैत के आवास पर गई और उनसे बात की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल विधानसभा में धक्का-मुक्की, शभेन्दु समेत 5 BJP विधायक पूरे साल के लिए निलंबित