मेरठ में दूल्हे की भानजी की हत्या का खुलासा, मौसेरे भाई ने रेप में नाकाम होने पर की हत्या

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (20:52 IST)
मेरठ में सोमवार रात में दूल्हे की भांजी का शव बाथरूम में नग्नावस्था में मिलने से हड़कंप मच गया था। शव मिलने के बाद मृतक छात्रा के परिजनों ने 5 घंटे सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
 
पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे और आनन-फानन में बैंकेट हॉल पर सील लगाते हुए कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस केस का सनसनी खेज खुलासा करते हुए मृतक छात्रा के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के रेड कारपेट मंडप में एक छात्रा का हत्यारा उसका मौसेरा भाई निकला।
 
पुलिस ने किया मौसेरे भाई को गिरफ्तार : दरअसल, सोमवार रात्रि मे शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी की दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात सामने आई थी। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक छात्रा के मौसेरे भाई विशाल को गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपनी मौसेरी बहन से प्रेम करता था और शादी की रात वह उसे मंडप के एक कमरे में अपने साथ ले गया था।

आरोपी विशाल ने पुलिस को बताया की उसने अपनी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। रेप में विफल होने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने घटना के बाद दरिंदगी का आरोप नशे में धुत एक सिपाही रवि बालियान और उसके रिश्तेदार और मंडप संचालक पर लगाया था। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर में जिक्र भी किया है। पुलिस ने रेप की पुष्टि के लिए उसकी स्लाइड्स जांच के लिए भेज दी है। 
 
प्रश्न यह उठता है कि मौसेरा भाई मृतक लड़की से प्रेम करता था, उसकी भनक परिवार को नहीं थी। अचानक से उसने सीए बनने की चाह रखने वाली बिटिया को खचाखच भरे बैंक्वेट  हॉल में से अपने साथ एक कमरे के बाथरूम में रेप का प्रयास किया, छात्रा ने विरोध किया और उसने गला दबा दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
 
दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन ने बिना जांच करे पीड़ित परिवार के दबाव में आकर मंडप पर सील लगा दी। वर्तमान में शादियों का सीजन है, मंडप पहले बुक हो जाते हैं। अचानक से मंडप पर सील लगने के बाद वहां शादी की बुकिंग वाले वर-वधू पक्ष भी इस कांड से मुसीबत झेलनी पड़ी। वही मंडप की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।
 

सम्बंधित जानकारी

दीक्षा और पिंडदान के समय भावुक नजर आईं ममता कुलकर्णी

मैं एकमात्र जादूगर हूं, जो मुफ्त बिजली दे सकता है : अरविंद केजरीवाल

सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पहली बार 83 हजार के पार

भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए तैयार, बशर्ते...

सांसद संजय सिंह ने कोर्ट से कहा- मुख्‍यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा

Union Budget 2025 : खपत बढ़ाने के लिए आयकर में कटौती की जरूरत, वित्तीय सेवा कंपनी ने की यह मांग

Padma Shri awards : 30 गुमनाम नायकों को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा, जानिए कौन हैं ये

Union Budget 2025 : अंतिम दौर में पहुंची बजट की तैयारी, हलवा समारोह में शामिल हुईं वित्तमंत्री

Union Budget 2025-26 : बीमा कंपनियों को बजट में स्वास्थ्य सेवा के लिए कर लाभ और रियायतों की उम्मीद

आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अगला लेख