Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

90% आग से झुलस चुकी रेप पीड़िता को उन्नाव से दिल्ली ले जाने की तैयारी

हमें फॉलो करें 90% आग से झुलस चुकी रेप पीड़िता को उन्नाव से दिल्ली ले जाने की तैयारी

अवनीश कुमार

, गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (16:58 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पीड़िता की हालत बेहद नाजुक होने की स्थिति में अब पीड़िता को जल्द से जल्द दिल्ली ले जाने की तैयारी सरकार कर रही है और डॉक्टरों से बातचीत के बाद शाम 6:30 बजे तक डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में 90% आग से झुलस चुकी रेप पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली ले जाया जाएगा।
 
मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव में आग के हवाले की गई दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़िता को एअरलिफ्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है और लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए गए।
 
लखनऊ के सिविल अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर की ड्यूटी लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार आज शाम 6:30 बजे तक पीड़िता को एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़ी निर्देश के बाद पीड़िता के इलाज का सारा खर्चा सरकार की तरफ से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए हैं इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंधे की चोट से उबर रहे बोपन्ना का लक्ष्य जनवरी में कतर ओपन खेलना