Hanuman Chalisa

UP बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से, 54.37 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

27.32 लाख से अधिक छात्र 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे जबकि बाकी (27.05 लाख से अधिक) 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (21:59 IST)
UP Board Exam: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा (board examination) में इस बार 54.37 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। यूपी सरकार के बयान के मुताबिक बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। कुल मिलाकर, 54,37,233 छात्रों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। कुल 8,140 परीक्षा केंद्र (examination centers) बनाए गए हैं।ALSO READ: CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 42 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
 
27.32 लाख से अधिक छात्र 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे : इनमें से 27.32 लाख से अधिक छात्र 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे जबकि बाकी (27.05 लाख से अधिक) 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए 8,140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए राज्य स्तरीय एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से 54 कम्प्यूटरों का उपयोग करके निगरानी की जाती है।ALSO READ: परीक्षा पे चर्चा में पोषण विशेषज्ञों ने दिए घर का बना भोजन खाने व पर्याप्त नींद लेने के मंत्र
 
अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर होगी सख्त कार्रवाई : बयान में कहा गया है कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ में किया। उन्होंने कहा कि इसकी निगरानी जिला स्तर के साथ-साथ स्कूल स्तर पर भी की जाएगी। बयान में कहा गया है कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले छात्रों और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने में मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख