UP bypoll election results : आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटों पर भाजपा आगे

Webdunia
रविवार, 26 जून 2022 (13:56 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई और ताजा जानकारी के अनुसार शुरुआती बढ़त के बाद अब समाजवादी पार्टी दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी से पीछे चल रही है। 
 
निर्वाचन आयोग से उपलब्‍ध रुझान के अनुसार रामपुर में सपा उम्मीदवार मोहम्मद असीम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के घनश्याम लोधी से 41,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
 
आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अब सपा के धर्मेंद्र यादव से 13000 से ज्यादा मतों से आगे हो गए हैं। आजमगढ़ में तीसरे स्थान पर बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हैं।
 
रामपुर में जहां सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था और आजमगढ़ से तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चुनाव जीते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

Live: देशभर में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन हुआ

कोलंबिया में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चीन को लेकर क्या कहा?

क्यों टल गई दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ की योजना, क्या है ट्रंप का प्लान?

विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

अगला लेख