Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 26 April 2025
webdunia

योगी आदित्यनाथ की राणा सांगा को श्रद्धांजलि, कहा उनकी वीरता भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें yogi adityanath

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (13:09 IST)
Yogi Adityanath tributes Rana Sanga : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजपूत शासक राणा सांगा की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी वीरता सदियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी।
 
सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, धर्मरक्षा हेतु समर्पित रहे परम प्रतापी राणा सांगा की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन! उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रतीक उनकी यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को स्वाभिमान से सिंचित करता रहेगा।
 
राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई क्षत्रिय समूह एकत्रित हो रहे हैं। आगरा में भी एक ऐसा ही आयोजन होना है। इसे लेकर आगरा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। 
 
इससे पहले आठ अप्रैल को 35 से अधिक क्षत्रिय समूहों ने लखनऊ में एकत्र होकर राजपूत राजा राणा सांगा को देशद्रोही कहे जाने संबंधी समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल बोले, कपड़ा उद्योग में भी बहुजन का प्रतिनिधित्व नहीं, काबिल युवा अन्याय के चक्रव्यूह में