Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Agra: शाही जामा मस्जिद में जानवर का सिर फेंका, मुस्लिम समाज आक्रोशित, पुलिस बल तैनात

प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत की है, वहीं मस्जिद प्रशासन की तरफ से भी मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि वह शांति बनाए रखे।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shahi Jama Masjid Agra
webdunia

हिमा अग्रवाल

आगरा , शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (12:09 IST)
Jama Masjid Agra News: अमन-चैन के दुश्मनों ने मोहब्बत की नगरी में आज शुक्रवार को दहशत पैदा कर दी। शहर की शाही जामा मस्जिद में एक जानवर का शव रख दिया गया। आज सुबह फजर की नमाज से पहले जिम्मेदार लोग शाही जामा मस्जिद पहुंचे तो वे हैरान रह गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने जानवर के सिर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
 
कैमरे में अज्ञात व्यक्ति कैद हुआ : वहीं मस्जिद कमेटी का कहना है कि मस्जिद के कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति देर रात्रि में सिर फेंकते हुए कैद हो गया है। पुलिस-प्रशासन से मांग की गई है कि जो भी शख्स इस घटना से जुड़ा है, नफरत की दीवार खड़ी करके आगरा की शांति में ग्रहण लगाने का काम कर रहा है, उसे सख्त सजा दी जाए अन्यथा मुस्लिम समाज धरना-प्रदर्शन करेगा।ALSO READ: Delhi : लालकिला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी
 
आज जुमा है। जुमे की नमाज से पहले शाही जामा मस्जिद के अंदर जानवर का सिर रखकर वैमनस्य फलाने का काम किया गया है। लेकिन जिस भी व्यक्ति ने शहर के वातावरण दूषित करने के लिए यह कृत्य किया है, वह मस्जिद के अंदर लगी तीसरी आंख यानी सीसीटीवी में कैद हो चुका है।
 
प्रतिदिन की तरह सुबह की नमाज होनी थी : शाही जामा मस्जिद में प्रतिदिन की तरह सुबह की नमाज होनी थी। नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद परिसर के अंदर जानवर का कटा सिर देखकर हतप्रभ रह गए। माना जा रहा है कि जिस जानवर का सिर जामा मस्जिद परिसर में फेंका गया है, उसे मुस्लिम समाज में अशुभ माना जाता है। इस घटना से मुस्लिम समाज आक्रोशित है और वह निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।ALSO READ: मस्जिद के वकील वारसी का स्पष्टीकरण, जुमा मस्जिद नाम से गलत बोर्ड भेजा गया
 
जामा मस्जिद के अंदर जानवर का सिर पड़े होने की सूचना पर आनन-फानन में कई थानों की पुलिस, डीसीपी सिटी सोनम समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने सिर को कब्जे में लेकर जामा मस्जिद परिसर की सफाई-धुलाई करवाई।ALSO READ: संभल की जामा मस्जिद पर लगे साइन बोर्ड को बदल सकता है ASI, जानिए वजह
 
जामा मस्जिद पहुंच नाराजगी प्रकट की : जैसे ही इस घटना की जानकारी मुस्लिम समाज को मिली तो वह जामा मस्जिद पहुंच नाराजगी प्रकट करने लगा। पुलिस ने मस्जिद प्रशासन से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए उनके घर भेज दिया गया है।ALSO READ: संभल जामा मस्जिद में अनुष्ठान की कोशिश, 3 लोगों को लिया हिरासत में
 
प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत की है, वहीं मस्जिद प्रशासन की तरफ से भी मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि वह शांति बनाए रखे। पुलिस महकमे और कानून पर पूरा भरोसा है। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया है। पुलिस उसकी पहचान करके जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी। जुमे की नमाज अपने समय पर होगी, कोई किसी भी बहकावे या अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं शाही जामा मस्जिद परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानें क्या है मध्यप्रदेश का आनंदपुर धाम जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे