Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP के Fatehpur में वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी पर आई, 3 लोगों की मौत

फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में प्रधानी की रंजिश के चलते प्रधान प्रतिनिधि व किसान नेता सहित 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Advertiesment
हमें फॉलो करें 3 people killed in a fight for supremacy in Fatehpur
webdunia

हिमा अग्रवाल

, मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (19:27 IST)
bloody conflict in fatehpur : फतेहपुर (Fatehpur) जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के तहरीरपुर चौराहे पर वर्चस्व की लड़ाई में 2 पक्ष आमने-सामने आ गए और खूनी संघर्ष हुआ जिसमें मौके पर ही गोली लगने से 3 लोगों की जान चली गई। इस तिहरे हत्याकांड (triple murder case) से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों की भीड़ और किसान नेताओं के पहुंचने की सूचना पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
घटना का विवरण : फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में प्रधानी की रंजिश के चलते प्रधान प्रतिनिधि व किसान नेता सहित 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने का आरोप पूर्व प्रधान सुरेन्द्र उर्फ मुन्नू पक्ष पर लगा है। गांव में वर्तमान महिला प्रधान रामदुलारी सिंह हैं। प्रधानी के चुनाव में आपसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष भिड़ते रहे हैं।ALSO READ: उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या
 
मंगलवार को वर्तमान प्रधान पक्ष के लोग बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को ट्रैक्टर सवार ने रास्ता नहीं दिया जिसके चलते कहासुनी हुई और देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। यह ट्रैक्टर पूर्व प्रधान सुरेन्द्र उर्फ मुन्नू का बताया जा रहा है। साइड न देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि खूनखराबा हो गया। इसमें वर्तमान प्रधान के बेटे और किसान नेता 50 वर्षीय पप्पू सिंह, इनके पुत्र 22 वर्षीय अभय सिंह और छोटे भाई रिंकू सिंह (40) की मौत है गई। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे तीनों की मौत हो गई।ALSO READ: UP : महिला ने दी मेरठ हत्याकांड की तरह पति को जान से मारने की धमकी
 
पुलिस अधिकारी मौके पर : इस ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कौशाम्भी सहित फतेहपुर जनपद की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी देते हुए ADG भानु भास्कर ने बताया कि ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी तक गोलीबारी करने वाले 5 लोगों के नाम सामने आए हैं जिनमें पूर्व प्रधान सुरेन्द्र उर्फ मुन्नू बेटा पीयूष सिंह, भाई सज्जन सिंह, भूपेंद्र सिंह और विवेक सिंह के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
 
लखनऊ तक पहुंची गूंज : एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। हेडक्वार्टर से आलाधिकारियों को फोन आने लगे। तत्काल प्रभाव से आलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के आदेश और निष्पक्ष जांच के आदेश मिले। लखनऊ गंभीर है और अधिकारियों से अपडेट ले रहा है, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है कि इस घटना में कितने और लोग शामिल हैं?ALSO READ: UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
 
आरोपियों के घर चले बुल्डोजर : मृतक की मां व प्रधान रामदुलारी ने पुलिस को बताया कि पूर्व प्रधान मुन्नू दबंग है और वह प्रधानी की रंजिश रखता आ रहा है। पहले भी कई बार वह हमारे परिवार पर जानलेवा हमले कर चुका है जिसमें हम लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन आज उसने हमारे घर में दीया जलाने वाला नहीं छोड़ा है। अब हमारी सरकार से मांग है कि आरोपियों के घर में बुल्डोजर चलाया जाए।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस, लाठीचार्ज