चाय की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 6 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (14:13 IST)
गाजीपुर। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में स्‍थित अहिरौली गांव में मंगलवार को चाय की दुकान में एक ट्रक घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि अहिरौली गांव में सुबह चाय की एक दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक दुकान में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से उमाशंकर यादव (50), गोलू यादव (15), वीरेंद्र राम (45), सत्येंद्र ठाकुर (28), चंद्रमोहन राय (45) तथा बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गई।
 
घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की मौके ही ही पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों तथा मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात रोक दिया।
 
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पीड़ितों के परिवार की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख