Biodata Maker

महंगाई पर योगी के मंत्री के बेतुके बोल, 95 प्रतिशत जनता नहीं करती पेट्रोल और डीजल का उपयोग

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (18:41 IST)
लखनऊ। एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता कराह रही है, वहीं मंत्रियों और नेताओं के बयान महंगाई के जख्‍म पर नमक का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक बयान उत्तरप्रदेश के मंत्री का आया है। यूपी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश की 95 प्रतिशत जनता पेट्रोल-डीजल का प्रयोग नहीं करती है।
 
पेट्रोल-डीजल की महंगाई हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के साथ ही घरेलू बाजार में भी तेल की कीमतों में उफान आ रहा है। 21 अक्टूबर 2021 को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 106.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
 
उपेंद्र तिवारी ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े ही नहीं है। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि देश में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अगर आप तेल के दामों को प्रति व्यक्ति आय से तुलना करें तो पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

अगला लेख