Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आगरा में युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, जमकर हुआ पथराव और फायरिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें आगरा में युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, जमकर हुआ पथराव और फायरिंग
, शनिवार, 13 नवंबर 2021 (12:05 IST)
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर बावेला हुआ। इस दौरान जमकर पथराव व फायरिंग हुई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। जनपद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला थाना शाहगंज के चिल्ली पाड़ा इलाके का है, जहां वर्षा (22) का शव शुक्रवार देर शाम पुलिस को फंदे पर झूलता मिला।
 
वर्षा ने बीते साल झांसी के रहने वाले फहीम से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फहीम की तलाश में जुटी है। हत्या की सूचना पर मृतका के घर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित जनता ने हमला बोल दिया। पुलिस पर पथराव व फायरिंग भी की। इसके चलते पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।
 
इस पूरे प्रकरण में भाजयुमो नेता गौरव राजावत का नाम प्रकाश में आया है। गौरव ने समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस वर्षा की मौत की जांच के साथ-साथ पथराव और फायरिंग करने वालों को भी तलाश रही है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की है, वहीं जिलेभर की फोर्स घटनास्थल पर लगा दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में वायू प्रदूषण से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा-लॉकडाउन जैसे कदमों पर विचार करें सरकार