Ishita Kishore कैसे बनीं UPSC 2022 Topper, बताई पूरी कहानी

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2023 (19:14 IST)
UPSC topper Ishita Kishore: नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से स्नातक ईशिता किशोर (Ishita Kishore) ने पहला स्थान हासिल किया है। वायुसेना अधिकारी की पुत्री ईशिता किशोर (26) ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान मिलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनने के बाद वे महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं पहला स्थान पाकर बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। किशोर ने अपने तीसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की।
 
उन्होंने लगातार प्रोत्साहित करने के लिए अपने परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार की बहुत आभारी हूं, जब मैं पहले 2 प्रयासों में सिविल सेवा परीक्षा पास नहीं कर पाई तो वे मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया।
 
दो भाई-बहनों में सबसे छोटी किशोर ने कहा कि वह परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन कम से कम 8-9 घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी मेरी कड़ी मेहनत का परिणाम है। किशोर के पिता वायुसेना के अधिकारी थे और उनकी मां एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनके बड़े भाई वकील हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैंने भारतीय प्रशासनिक सेवा का विकल्प चुना है। मैंने उत्तरप्रदेश कैडर के लिए अपनी प्राथमिकता दी है। राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकीं ईशिता ने कहा कि वह महिला सशक्तीकरण और उपेक्षित लोगों के उत्थान के लिए प्रयास करेंगी। मैं राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी हूं। मैंने 2012 में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया था।
 
ग्रेटर नोएडा में रहने वाली ईशिता ने वैकल्पिक विषयों के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ परीक्षा में कामयाबी हासिल की। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है।
 
घोषित परिणामों के अनुसार गरिमा लोहिया, उमा हरति एन. और स्मृति मिश्रा ने परीक्षा में क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है। लोहिया और मिश्रा डीयू से स्नातक हैं जबकि हरति एन. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-हैदराबाद से बी.टेक डिग्रीधारक हैं।
 
यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब महिला उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष 3 रैंक हासिल की हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। यूपीएससी ने कहा कि 933 उम्मीदवारों-613 पुरुषों और 320 महिलाओं ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है। शीर्ष 25 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख