Publish Date: Thu, 28 Oct 2021 (18:52 IST)
Updated Date: Thu, 28 Oct 2021 (18:54 IST)
लखनऊ। यूपीएसएसएससी (Result 2021) ने 24 अगस्त को आयोजित हुई पीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कहा है कि पीईटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम/स्कोर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तिथि से 1 वर्ष तक मान्य होगा। परीक्षा में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में शामिल होने वाला ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होगा।
उल्लेखनीय है कि आयोग ने समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार पीईटी कराई गई है। आयोग द्वारा अब भर्ती को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसके बाद 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।