Publish Date: Wed, 25 Aug 2021 (00:18 IST)
Updated Date: Wed, 25 Aug 2021 (00:19 IST)
लखनऊ। प्रदेश सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता व महंगाई राहत 11 प्रतिशत बढ़ी दर से देने का शासनादेश योगी सरकार ने जारी कर दिया है।
इसके आदेश के बाद महंगाई भत्ता अब 28 प्रतिशत मिलना तय हो गया है। करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
12 लाख पेंशनर्स को भी बढ़ी दर से महंगाई राहत मिलेगी। वित्त विभाग की अपर मुख्य सचिव एस. राधा चौहान ने महंगाई भत्ता व महंगाई राहत बढ़े दर से 1 जुलाई 2021 से दिए जाने का शासनादेश जारी किया है।