Publish Date: Thu, 18 Nov 2021 (08:20 IST)
Updated Date: Thu, 18 Nov 2021 (08:24 IST)
दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों में उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण के चलते 21 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश को वापस ले लिया है। बोर्ड ने बुधवार देर रात इसकी जानकारी दी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी स्कूल बंद के आदेश को वापस ले लिया है, वहीं नोएडा में सरकारी और निजी ऑफिस में 50 फीसदी स्टाफ को बुलाए जाने की बात की है। बोर्ड ने कहा कि नोएडा में निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक जारी रहेगी। इसके साथ ही जिले में डीजल जनरेटर चलाने पर भी रोक लगाई गई है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई है।
बुधवार को गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी सुहास एल. वाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति और जिला वेटलैंड समिति शामिल रहे।
webdunia
Publish Date: Thu, 18 Nov 2021 (08:20 IST)
Updated Date: Thu, 18 Nov 2021 (08:24 IST)