राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (23:43 IST)
मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हथौड़े प्रहार करके तोड़ने और अपमान करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने राष्ट्रपिता का अपमान करने वाले युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो बीती 30 जनवरी का है। पुलिस के मुताबिक महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने वाले आरोपी ने यह वीडियो खुद बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 
पुलिस पड़ताल में गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ने वाला रवि मेरठ के पल्हैड़ा का रहने वाला है। रवि को उसके इस कृत्य के लिए थाना पल्लवपुरम में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी रवि खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताता है। इतना ही नहीं, उसका यह भी कहना है कि वह नाथूराम गोडसे का अनुयायी है। 
 
रवि खुद को शाश्वत सेना प्रमुख विनायक का शिष्य बताता है। उसने ये भी बताया कि वह हिन्दू राष्ट्र बनाने का पक्षधर है, जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते समर्थ हिन्दू राष्ट्र की मांग करता था, लेकिन कुछ लोगों ने उसका अपमान किया और उसकी जाति पर टिप्पणी करते हुए उसे आहत किया। इससे वह क्षुब्ध था और सबक सिखाने के लिए उसने यह कदम उठाया। अब रवि जेल की सलाखों के पीछे है और उसे अपने कृत्य पर पश्चाताप हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE: शशि थरूर बोले, देश पहले, पार्टी बाद में

भारत पाकिस्तान मैच के बीच आज होने वाला मैच रद्द, जानिए WCL ने क्यों लिया यह फैसला?

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

अगला लेख