Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोचिंग संचालक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें कोचिंग संचालक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल

हिमा अग्रवाल

, बुधवार, 18 नवंबर 2020 (14:18 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले दो बाइक सवार हमलावरों ने एक कोचिंग संचालक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग करते हुए आरोपियों का एक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
 
पुलिस ने फायरिंग करने वाले चारों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर उनकी धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है। दरअसल, मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर आभास त्यागी नाम का एक कोचिंग संचालक रहता है। आभास के घर के निकट कुछ दिन पहले चार बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी।
 
पुलिस ने कोचिंग संचालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और अपनी जांच शुरू कर दी। तभी एक फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ, उसमें चार युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
माना जा रहा है कि हमलावर किसी और को टारगेट करना चाहते थे, लेकिन गोली आभास त्यागी को लग गई। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है। वहीं, घायल आभास अस्पताल में उपचार करा रहा है और खतरे से बाहर है।
 
पुलिस इस मामले में आभास की क्राइम हिस्ट्री पर भी नजर रख रही है, क्योंकि कुछ समय पहले मेरठ के तेज विहार कॉलोनी में हरेंद्र नाम के शख्स की हत्या हुई थी। हत्या के इस मामले में आभास त्यागी और उसका भाई जेल गए थे। कोचिंग संचालक आभास त्यागी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है।
 
फायरिंग में पेट में गोली लगने से आभास गंभीर रूप से घायल हुआ था। उधर हमले की इस घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक आभास के घर के बाहर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुपकार पर अमित शाह के जाल में फंसी कांग्रेस, लिया यह फैसला