वेबदुनिया के संदीप श्रीवास्तव को राष्ट्र गौरव प्रतिभा सम्मान

Webdunia
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (20:44 IST)
Sandeep Srivastava Awarded: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित PIIT सभागार में 11 अगस्त को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व के पहले हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'वेबदुनिया' के संवादाता संदीप श्रीवास्तव को श्रीराम नगरी अयोध्या उत्तर प्रदेश से उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए राष्ट्र गौरव प्रतिभा सम्मान सम्मानित किया गया। 
 
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र बच्चन के दिशा निर्देशन देश के 7 राज्यों से चुने गए 51 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 'राष्ट्र गौरव प्रतिभा' सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष बच्चन व नेशनल वेटलिफ्टर चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट सूरज वर्मा द्वारा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। 
 
इस मौके पर सम्मान समारोह के मुख्य ‍अतिथि डॉ. बीएस राजपूत (पूर्व कुलपति कुमाऊं व गढ़वाल विश्वविद्यालय), विशिष्ट अतिथि PIIT के चेयरमैन डॉ. भरतसिंह एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे। 

SKFI के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेन्द्र बच्चन ने बताया की 77वें स्वतंत्रता दिवस भारत अमृत महोत्सव के दौरान संस्था द्वारा देश के 7 राज्यों से समाज के उत्थान, राष्ट्र सेवा, नारी सशक्तीकरण, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, चिकित्सा आदि के क्षेत्रों से 51 प्रतिभाओं का चुनाव कर उन्हें राष्ट्र गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ये सभी लोग ऐसे ही समाज के उत्थान के लिए अपनी सेवा समाज व देश को देते रहें। हमें व हमारी संस्था का सहयोग हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद काट रहा डॉन प्रकाश पांडे बना प्रकाशानंद गिरि!

चीन में ‘यागी’ का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 लाख लोगों को किया रेस्क्यू

किसान बढ़ाएंगे भाजपा की मुश्किल, 15 सितंबर को उचाना में महापंचायत

6 देश जहां खुलेआम चलता है देह व्यापार, विज्ञापन देकर कस्टमर बुलाती हैं सेक्स वर्कर

उच्च न्यायालयों में 62 हजार केस लंबित, 30 साल से ज्‍यादा पुराने हैं मामले

सभी देखें

नवीनतम

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

मेट्रो ट्रेन की पटरी पर दौड़ी महिला, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

कश्‍मीर के 31 विधानसभा क्षेत्रो में 327 उम्‍मीदवार, इल्तिजा समेत मात्र 13 महिलाएं चुनाव मैदान में

अगला लेख