संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 मार्च 2025 (10:36 IST)
Sambhal news in hindi : संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह शुरू हो गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया था।
 
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद की पुताई के लिये जरूरी सामान और श्रमिकों की संख्या का आकलन किया था।
 
शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में मस्जिद पक्ष के वकील शकील वारसी ने बताया संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू हो गया।
 
शाही जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम ने दोपहर में मस्जिद आकर इस बारे में चर्चा की कि पुताई कार्य में कितने श्रमिक और सामग्री की आवश्यकता है।
 
शाही जामा मस्जिद की पुताई में किन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने कहा कि हम हरा, सफ़ेद और सुनहरा रंग इस्तेमाल करते हैं। हमने हमेशा इसका इस्तेमाल किया है और हम आगे भी यही करेंगे।
 
पिछले साल 24 नवंबर को मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

150 साल तक जिंदा रहेगा इंसान, बीजिंग परेड में पुतिन-जिनपिंग की अनजाने में रिकॉर्ड चर्चा से सोशल मीडिया पर क्यों मची हलचल

MY Hospital चूहाकांड : तो क्या चूहे के काटने से नहीं हुई बच्चियों की मौत, HOD बोले- ड्‍यूटी के दौरान कई बार हमें भी काट लेते हैं, नहीं होता इन्फेक्शन

पंजाब से जम्मू तक बाढ़ ने मचाई तबाही, LOC पर 110 KM लंबी बाड़ और 90 BSF चौकियां जलमग्न

ट्रंप के ट्रेड सलाहकार नवारो जेल भी जा चुके हैं, भारत से संबंध बिगाड़ने में बड़ी भूमिका, अमेरिकी हिन्दुओं के निशाने पर भी आए

छोटी कारों पर 60000 रुपए की बचत, Honda Shine, Activa होंगी सस्ती, लग्जरी कारों पर क्या पड़ेगा असर, समझिए पूरा गणित

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में लगेगा नारायण सेवा संस्थान का लिंब फिटमेंट कैंप

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया यू-टर्न का आरोप

एक ही कंपनी को सफाई, सुरक्षा, पेस्ट कंट्रोल का ठेका, हर महीने डेढ़ करोड़ खर्च, 20 लाख में भगाए 150 चूहे, सो रहा एमवाय

ट्रंप ने क्यों कहा, कुछ बड़ा होने वाला है, क्या भारत पर और बढ़ेगा टैरिफ?

अगला लेख