Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ
, शनिवार, 16 मई 2020 (13:44 IST)
बलिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बलिया आई श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दिया।
उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात यहां औरंगाबाद से आई श्रमिक विशेष ट्रेन में रेखा जायसवाल (27) नाम की एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला गाजीपुर जिले की रहने वाली है।
 
उन्होंने बताया कि ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला और नवजात को एम्बुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की जांच में जच्चा-बच्चा स्वस्थ पाए गए जिसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सागर में ट्रक पलटा, महाराष्ट्र से यूपी जा रहे 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत