यूपी में जेल मैनुअल में बड़ा बदलाव, महिला कैदी पहन सकेगी मंगलसूत्र, त्योहारों पर मिलेगी खीर

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2022 (08:04 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में जेल में कैद महिला कैदियों को मंगलसूत्र पहनने की छूट मिल गई है। उन्हें सैनेटरी नैपकिन के साथ ही शैंपू भी दिया जाएगा। गर्भवती महिला बंदियों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार व चिकित्सा सुविधा मिलेगी। बच्चों के जन्म पर उनका नामकरण संस्कार भी हो सकेगा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट की बैठक में मगंलवार को जेल मैनुअल 2022 को संशोधित करते हुए कई बदलाव को मंजूरी दी गई है।
 
इसी के साथ हिन्दू कैदियों को त्योहारों पर खीर व हलुवा मिलेगा और मुस्लिम बंदियों को रमजान में रोज़ा रखने की अनुमति होगी। उन्हें खाने के लिए खजूर दिया जाएगा। बंदी शिवरात्रि, रामनवमी, अनंत चतुर्दशी, देवोत्थान एकादशी, जन्माष्टी, नवरात्रि और भीम एकादशी पर व्रत रख सकेंगे।
 
पुरूषों कैदियों को भी अब दाढ़ी बनाने के लिए यूज एंड थ्रो रेजर मिलेगा। जेल में बेकरी और लॉन्ड्री की भी व्यवस्था की जाएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कामकाजी घंटे बढ़ाए जाने के विवाद के बीच क्या बोले आकाश अंबानी

EPFO ने ब्याज दर तो नहीं बढ़ाई, EDLI स्कीम में किया बदलाव, जानिए किसको मिलेगा फायदा

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर साधु ने पीएसी जवान को त्रिशूल से घायल किया

योगी बोले, महाकुंभ 2025 ने पूरी दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश

पाकिस्तानी नंबर से फडणवीस के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Punjab: तरन तारन में मकान की छत गिरी, एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत

झारखंड में दोबारा होगी 10वीं कक्षा की हिन्दी और विज्ञान विषय की परीक्षा

माणा में हिमस्खलन में फंसे 15 और मजदूरों को बचाया गया, 7 की तलाश

मथुरा: कान्हा की नगरी ब्रज में होगा होली महोत्सव, श्रद्धालु रंगों में सराबोर होकर झूमने लगेंगे

जेलेंस्की के साथ खड़ा हुआ यूरोप, ट्रंप के साथ बहस के बाद क्या बोले यूक्रेन के राष्‍ट्रपति?

अगला लेख