Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हमें फॉलो करें मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
, शनिवार, 23 मई 2020 (10:02 IST)
बांदा (यूपी)। बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में मुंबई से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने घर में क्वारंटाइन के दौरान कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओंकार सिंह ने शनिवार को बताया कि 5 दिन पूर्व श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर सुनील (19) ने घर में क्वारंटाइन के दौरान शुक्रवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पशु बाड़े में फंदे से लटका पाया गया।
उन्होंने बताया कि युवक मुंबई की एक स्टील फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद हो जाने से वह घर लौट आया था। उसके पिता अब भी गुजरात में फंसे हैं। एसएचओ ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान विमान हादसे में 82 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख