UP : कामगारों और श्रमिकों के रोजगार के लिए योगी आदित्यनाथ ने बनाया यह प्लान

अवनीश कुमार
सोमवार, 25 मई 2020 (16:23 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आज सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर टीम 11 के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से सभी कामगारों व श्रमिकों की सुरक्षित व सम्मानजनक प्रदेश वापसी के लिए कृत-संकल्पित है।
ALSO READ: प्रवासी मजदूरों को लेकर उप्र-महाराष्ट्र में तकरार, शिवसेना ने CM योगी को बताया हिटलर
राज्य सरकार कामगारों व श्रमिकों को रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने एक आयोग गठित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए इस आयोग के गठन की कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश वापस आने वाले कामगारों व श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटर में ले जाते हुए वहां उनकी स्क्रीनिंग की जाए। जो स्वस्थ हों, उन्हें राशन किट उपलब्ध कराते हुए होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा जाए। होम क्वारंटाइन के दौरान इन्हें 1,000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाए। नियमित रूप से खाद्यान्न की व्यवस्था के लिए इनके राशन कार्ड भी बनाए जाएं।
 
उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर तथा कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई तथा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ प्रधानमंत्री के विशेष आर्थिक पैकेज के माध्यम से कामगारों व श्रमिकों के लिए आवास निर्माण की व्यवस्था की जाए। श्रमिकों के रहने के लिए डॉरमेट्री निर्माण पर भी कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इससे कम धनराशि में उन्हें अच्छी सुविधा प्राप्त होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख