गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने जमकर खेली होली, जनता पर बरसाए फूल-अबीर

अवनीश कुमार
शनिवार, 19 मार्च 2022 (12:00 IST)
गोरखपुर। होली उत्सव मनाने के लिए योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह गोरखनाथ पहुंच गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करने के बाद होलिका की भस्म लगाने के साथ मंदिर में मौजूद लोगों के साथ होली उत्सव मनाना शुरू किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होने के लिए घंटाघर पहुंचे। यहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में सबसे पहले ध्वज प्रणाम और प्रार्थना हुई। बांसुरी की मधुर धुन के बीच ध्वज चढ़ाया गया।



ALSO READ: UP: योगी का शपथ ग्रहण समारोह होगा यादगार, मोदी, राजनाथ के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को भी बुलाने की तैयारियां
 
शोभायात्रा में तुरही व नगाड़ा शामिल हुए जिनसे अतिथियों का स्वागत हुआ। भगवान नरसिंह की महाआरती होने के बाद तुरही व नगाड़े की आवाज भी गूंजी। इस बार शोभायात्रा में 5 ट्रॉलियां शामिल की गईं जिन पर रंग घोलकर रखा गया था। हर ट्रॉली पर 15-20 स्वयंसेवक थे, जो पिचकारियों से लोगों पर रंगों की बौछार कर रहे थे। इस दौरान शोभायात्रा में विशाल जनसमूह उमड़ा था। लोग रंग, अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेलते हुए इस शोभायात्रा में शरीक हो रहे थे। इस दौरान 'जय श्रीराम' के नारे भी गूंज रहे थे।



ALSO READ: योगी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ तो वहीं केशव प्रसाद मौर्य बनेंगे उपमुख्यमंत्री....
 
इस बीच योगी आदित्यनाथ अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने भी आम लोगों पर फूलों के साथ-साथ गुलाल डालना शुरू कर दिया। योगी आदित्यनाथ को होली खेलते देख मौके पर मौजूद सभी भाजपा नेता भी होली के रंग में रंगे और होली खेलते हुए नजर आए।

 
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की है कि होली जरूर खेलें लेकिन सावधानी से खेलें। जो न खेलना चाहे, उसे जबरन रंग न लगाएं। त्योहार हर्ष के साथ खेलें किसी की भावनाओं को आहत करके नहीं। जोश में होश को न खोएं, शालीनता के साथ पर्व मनाएं। होली का मतलब अव्यवस्था नहीं हो सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

भारी बारिश से हिमाचल के मंडी का हाल बेहाल, 3 दिन बाद भी क्यों नहीं आईं सांसद कंगना रनौत?

आतंकवाद का आका पाकिस्तान कैसे बन गया UNSC का अध्यक्ष? जानें कब तक रहेगी कुर्सी पर और क्या होंगी खास पावर्स

कोलकाता गैंगरेप केस: आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर ले गई पुलिस, रिक्रिएट किया क्राइम सीन

त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर पीएम मोदी, कांग्रेस को क्यों याद आईं इंदिरा गांधी?

भाजपा विधायक ने की बीजद की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ओडिशा में छिड़ा राजनीतिक विवाद

अगला लेख