योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 मंत्री ले सकते हैं शपथ
ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह होंगे योगी मंत्रिमंडल में शामिल
Publish Date: Tue, 05 Mar 2024 (07:27 IST)
Updated Date: Tue, 05 Mar 2024 (07:33 IST)
Yogi Cabinet expansion : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।
सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर के साथ ही जयंत चौधरी की रालोद से भी 1 या 2 विधायकों को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। भाजपा से भी 1 या 2 विधायक मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।
लखनऊ के राजभवन में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।
कहा जा रहा है कि राज्यपाल आनंदी भवन के लखनऊ लौटने के बाद आज शाम 5 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को अपना दल एस, निषाद पार्टी, सुभासपा और रालोद का साथ मिल गया है। चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगियों को 6 सीटें देने का फैसला किया है। रालोद ने बिजनौर सीट से चंदन चौहान को टिकट दिया है। वहीं बागपत सीट से डॉ राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें