Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, योगी के कैबिनेट मंत्री मौर्य का इस्तीफा

हमें फॉलो करें चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, योगी के कैबिनेट मंत्री मौर्य का इस्तीफा
, मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (14:08 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। 
 
बताया जा रहा है कि मौर्य पिछले काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि स्वामी मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वे 2016 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे जल्द ही सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं। 
 
वर्तमान में मौर्य यूपी सरकार में श्रम मंत्री थे। यह भी कहा जा रहा है कि वे अपने बेटे के ‍लिए टिकट मांग रहे थे। मौर्य की बेटी संघमित्रा बदायूं से भाजपा की सांसद हैं। मौर्य पूर्वांचल के पड़रौना से 5 बार के विधायक हैं। 
यह माना जा रहा है मौर्य भाजपा को बड़ा झटका दे सकते हैं। उनके साथ करीब डेढ़ दर्जन विधायक भी भाजपा छोड़ सकते हैं। स्वामी ने कहा कि वे भाजपा में दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा से नाराज हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना मरीजों के लिए केजरीवाल चलाएंगे योग कक्षाएं