Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी में बाढ़ का कहर, सीएम योगी करेंगे हवाई सर्वेक्षण

हमें फॉलो करें webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (13:05 IST)
लखनऊ। यूपी में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। औरैया व इटावा में बाढ़ का प्रकोप काफी कहर ढा रहा है। यमुना नदी में आई बाढ़ से अजीतमल और औरैया तहसील के 24 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के प्रकोप का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।


बाढ़ से कानपुर- बांदा मार्ग भी प्रभावित हुआ है। गंगा, यमुना सहित अनेक नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क टूट गया है। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन जिलों में संचालित राहत व बचाव कार्यों की मौके पर समीक्षा भी करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: क्या भारत पहली बार कर रहा UNSC की अध्यक्षता? जानिए पूरा सच