Hanuman Chalisa

UP: प्रेम संबंध बनाए रखने से इंकार करने पर युवक ने की जहर खाकर आत्महत्या

Webdunia
शुक्रवार, 19 मई 2023 (12:52 IST)
Ballia Crime News: बलिया। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती द्वारा प्रेम संबंध बनाए रखने से इंकार करने के बाद कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक दवा की शीशी और सुसाइड नोट बरामद किया।
 
रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने बताया कि युवक के चाचा की तहरीर पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। फहीम के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा रशीदपुर गांव में 17 मई की शाम को संदीप कुमार मौर्य (32) नाम का एक युवक अपने घर में मृत मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक दवा की शीशी और सुसाइड नोट बरामद किया।
 
फहीम के अनुसार संदीप के चाचा राम विलास मौर्य की तहरीर पर एक युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि संदीप शादीशुदा था और उसका 3 साल का एक बेटा भी है।
 
फहीम के मुताबिक संदीप के एक युवती के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध थे और जब युवती को उसके शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो उसने रिश्ता बनाए रखने से इंकार कर दिया। फहीम के अनुसार परिजनों का आरोप है कि संदीप प्रेम संबंध टूटने के कारण काफी आहत था और उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

अगला लेख